Sunday, 29 January 2017

फेसबुक पर भी हाईड कर सकते हैं चैट का लास्ट सीन

पिछले साल फेसबुक ने एक फीचर लांच किया था,जिसमे किसी भी मेसेज का लास्ट सीन आसानी से देखा जा सकता है | इसका मतलब अगर आपने अपने किसी दोस्त को मैसेज भेजा है तो मैसेज पढने का समय और मैसेज डिलीवर हुवा है या नहीं इसका पता चल सकता है| आपको बता दे की इससे पहले यूजर सिर्फ आपका दोस्त ऑनलाइन है या नहीं, यही देख सकते थे | कई लोगों को फीचर पसंद नहीं आया अगर आप चाहें, तो फेसबुक पर अपने लास्ट सीन को हाईड कर सकते हैं| कई बार एसा होता है कोई आपको मैसेज भेजता है और आप उस मैसेज का जवाब नहीं चाहते हैं |‌‍‍‌ लेकिन आपने उसका मैसेज पढ़ लिया तो उसका जवाब देना ही पड़ता है| ऐसे में अगर आपने लास्ट सीन को हाईड कर दे , तो कोई यह नहीं जान पायेगा कि आपने मैंसेंजर पर आख़िरी बार फेसबुक कब चेक किया था | इसके लिए आप नीचे लिखे स्टेप को फॉलो करे-

 स्टेप १. इसके लिए सबसे पहले अपने पीसी या मोबाइल में गूगल क्रोम ओपन करे | फिर फेसबुक ओपन करे | (यह परक्रिया गूगल क्रोम के लिए ही काम करेगी |)

स्टेप २. इसके बाद अनसीन एक्सटेंशन को डाउनलोड करे | इसके बाद इसे क्रोम ब्राउज़र के साथ ऐड कर दीजिये| 

स्टेप ३. इस एक्सटेंशन को इनेबल का दीजिये| इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा | फिर आपका लास्ट सीन स्टेटस किसी भी सेंडर के पास नहीं जायेगा क्योंकि यह एक्सटेंशन आपके लास्ट सीन को सभी के लिए ब्लाक कर देगा |

No comments:

Post a Comment